Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में अवैध खनन पर लगाम नहीं, पुलिस प्रशासन नाकाम

 लखीमपुर खीरी में अवैध खनन पर लगाम नहीं, पुलिस प्रशासन नाकाम!

लखीमपुर खीरी। जनपद में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर रामापुर से देवापुर रोड पर खुलेआम मिट्टी खनन और ढुलाई का काम तेजी से किया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि देवापुर नहर पटरी पर मिट्टी से भरी ट्रालियां तेज रफ्तार में गुजर रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की नजरों के सामने खनन का कारोबार फल-फूल रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में यह अवैध गतिविधि लगातार जारी है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है और क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर कब लगाम लगती है।

कोई टिप्पणी नहीं