Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ब्लॉक रमियाबेहड़ में तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ

ब्लॉक रमियाबेहड़ में तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ


लखीमपुर खीरी। जनपद के ब्लॉक रमियाबेहड़ क्षेत्र में तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य शुभारंभ नेता हिमांशु पटेल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।

दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली तथा नेपाल सहित विभिन्न राज्यों और देशों से आए मशहूर पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पहली कुश्ती मथुरा के कुलदीप पहलवान और मेरठ के फिरोज पहलवान के मध्य हुई। लगभग 10 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में दोनों पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों के अनुसार दंगल तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें कई बड़ी और इनामी कुश्तियां आयोजित की जाएंगी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

रिपोर्टर: चंदन सोनी

श्री न्यूज 24

निघासन, लखीमपुर खीरी

कोई टिप्पणी नहीं