लखीमपुर खीरी में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से ब्लैकमेल, थाने में दी तहरीर
लखीमपुर खीरी में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से ब्लैकमेल, थाने में दी तहरीर
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम मुबारकपुर, कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पिछले दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल किया और धमकियां दीं।
पीड़िता के अनुसार, वह अपनी मौसी के घर ग्राम पथरी, जनपद सीतापुर में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उसी दौरान मौसी के घर पर मौजूद डिमालपुर निवासी एक युवक ने कथित रूप से बाथरूम के पास चुपके से उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद से युवक लगातार उसे धमकी दे रहा है कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram और Facebook पर वायरल कर देगा।
युवती ने बताया कि डर और बदनामी के भय से वह दो वर्षों तक चुप रही, लेकिन लगातार बढ़ती धमकियों से परेशान होकर उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने कोतवाली मैगलगंज पहुंचकर थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि अन्य बेटियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं न हों। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment