अमेठी के तोता नगर में गाय ने दिया दो बछियों को जन्म, मदद की आस में गरीब किसान
अमेठी के तोता नगर में गाय ने दिया दो बछियों को जन्म, मदद की आस में गरीब किसान
अमेठी।
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई, ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्राम तोता नगर मजरा जुगराजपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ एक गाय माता ने दो बछियों को जन्म दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह गाय सोमनाथ वर्मा, पुत्र जगदेव प्रसाद की है, जो एक गरीब किसान हैं। सोमनाथ वर्मा के पास छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 15 गायें हैं, जिनके पालन-पोषण में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गायों के लिए न तो पक्का आश्रय है और न ही समुचित गौशाला।
पीड़ित किसान सोमनाथ वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। किसान ने सरकार से मांग की है कि उन्हें छोटी गौशाला या टीन शेड उपलब्ध कराया जाए, ताकि गायों और बछियों की सुरक्षित देखभाल हो सके।
मौके पर मौजूद सुखरानी और गायत्री देवी ने भी अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं और जल्द सहायता की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो पशुओं की देखभाल में और अधिक परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जांच कराकर तत्काल मदद प्रदान की जाए।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ।
अमेठी समाचार
Amethi News
तिलोई तहसील
सिंहपुर ब्लॉक
ग्राम तोता नगर
जुगराजपुर
गाय माता
गाय ने दो बछियों को जन्म दिया
गौ सेवा
गौशाला की मांग
गरीब किसान
किसान की समस्या
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
CM Helpline UP
सरकारी मदद नहीं
पशुपालन समाचार
ग्रामीण समस्या
ग्राम समाचार
UP News
उत्तर प्रदेश समाचार
Gaushala Demand
Cow News India
Animal Husbandry News
Maruf Ahmed Reporter

Post a Comment