मौनी महराज की अगुवाई में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, चार गरीब कन्याओं का हुआ विवाह
मौनी महराज की अगुवाई में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, चार गरीब कन्याओं का हुआ विवाह
जनपद अमेठी के तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा चिलौली में सामाजिक समरसता और सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।
यहाँ मौनी महराज की अध्यक्षता में चार गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह कार्यक्रम शिवकुमारी शुक्ला इंटर कॉलेज चिलौली के प्रबंधक श्री देवेंद्र शुक्ला की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, राकेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित, आलोक तिवारी (चेयरमैन हैदरगढ़), रमेश पासी, प्रमोद त्रिपाठी, अजय पाठक, देवी शरण बाजपेई सहित अनेक समाजसेवी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत होते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों को सफल आयोजन के लिए सराहा गया और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
यू.पी. रिपोर्टर — मारूफ अहमद

Post a Comment