सीलिंग भूमि विवाद पर प्रशासन सख्त: एडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय!
सीलिंग भूमि विवाद पर प्रशासन सख्त: एडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय!
तिलोई,अमेठी।
तहसील तिलोई के विकास खण्ड सिंहपुर के ग्राम इन्हौना में सीलिंग भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के मामले में अब प्रशासन सक्रिय होता नजर आ रहा है। प्रार्थीगण की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने संबंधित अधिकारियों को मामले के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।एडीएम ने तहसीलदार, उपजिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित थाने को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि विवादित भूमि से जुड़े मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा तनाव की स्थिति को तत्काल रोका जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद का समाधान विधिसम्मत तरीके से करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि जमीन से जुड़े इस विवाद का जल्द से जल्द निस्तारण कर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।
गौरतलब है कि इस भूमि को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है और इस संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा भी यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए जा चुके हैं। ऐसे में प्रशासन की सक्रियता से मामले में पारदर्शिता और न्याय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मामले में प्रार्थीगण के रूप में संजय कुमार, राम केवल, जितेंद्र मौर्य, संतु पासी तथा लक्ष्मण मौर्य के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment