Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई में विदेश नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड! 3.90 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

तिलोई में विदेश नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड! 3.90 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार



तिलोई,अमेठी।तिलोई क्षेत्र से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस को यह सफलता मिली है।गिरफ्तार आरोपी इजहार उर्फ मुंशीर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। जानकारी के अनुसार आरोपी अब तक करीब 5 लोगों से 3 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर चुका है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने ठगी के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसी के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की योजना बना रहा था।पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने दुबई की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिए। जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं