अमेठी में सनसनी: स्कूल से फर्जी आवेदन भेजकर बदनाम करने की साजिश!
अमेठी में सनसनी: स्कूल से फर्जी आवेदन भेजकर बदनाम करने की साजिश!
अमेठी।
जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र में एक सुनियोजित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम सरैया सलारपुर निवासी प्रियांशु त्रिवेदी के नाम से डाक के माध्यम से फर्जी आवेदन भेजा गया, जिसमें उनके मोबाइल नंबर, नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया गया।
विशेष रूप से यह पता चला है कि उक्त आवेदन में उनके पिता का नाम भी गलत अंकित था, जिससे स्पष्ट है कि यह जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है।
प्रियांशु त्रिवेदी ने बताया कि देवेंद्र दीक्षित निवासी चिलौली, जो स्वयं “राम सरन त्रिवेदी शिक्षा निकेतन” स्कूल से जुड़ा है ने यह फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने अपने ही खिलाफ आवेदन भेजा, लेकिन प्रियांशु त्रिवेदी और स्कूल के नाम का इस्तेमाल कर बदनाम करने की योजना बनाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रियांशु त्रिवेदी ने लिखित शिकायत के जरिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना बाकी है कि पुलिस इस गंभीर प्रकरण में क्या कदम उठाती है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment