Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया में कांग्रेस का संविधान संवाद व कार्यकर्ता सम्मेलन, महंगाई पर बोले पूर्व मंत्री अजय राय

पलिया में कांग्रेस का संविधान संवाद व कार्यकर्ता सम्मेलन, महंगाई पर बोले पूर्व मंत्री अजय राय


पलिया, लखीमपुर खीरी:

पलिया में किसान कांग्रेस अध्यक्ष बृज मोहन मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय का पलिया आगमन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अजय राय का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में संविधान के महत्व और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अजय राय ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट:

राजू सिंह / मयंक गुप्ता

श्री न्यूज़ 24 / अदिति न्यूज़

पलिया, लखीमपुर खीरी

कोई टिप्पणी नहीं