Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रेम प्रसंग में युवती पर ब्लेड से हमला फिर युवक ने खुद को भी किया घायल ।

प्रेम प्रसंग में युवती पर ब्लेड से हमला फिर युवक ने खुद को भी किया घायल । 



उत्तरीपुरा ( बिल्हौर) 

कानपुर नगर 

उत्तरीपुरा कस्बे में शनिवार शाम को उत्तरी निवासी युवक ने घर में अकेली प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर दिया उसके बाद अपनी कलाई व गर्दन पर ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई पुलिस ने पहुंच कर किसी तरह दरवाजा खुलवाया दोनों को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए  सीएचसी भेजा । जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया है ।

युवक ने बताया कि युवती से उसका 7 वर्षों से प्रेम चल रहा था बीते कुछ दिन से युवती किसी और से बात करने लगी थी । शनिवार को युवती के बुलाने पर वह आखिरी बार युवती से मिलने गया था युवती ने साथ खींची गई फोटो को डिलीट करने को कहा इस बीच गुस्से में आकर युवक से उस हमला कर दिया और खुद को भी घायल कर लिया । 

फिलहाल डॉक्टरों का कहना है दोनों आ ही खतरे से बाहर है ।

कोई टिप्पणी नहीं