सकरन ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला!
सकरन ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला!
प्रेम दीक्षित
सांडा/सीतापुर- सकरन ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान पर दबंगों का ताबड़तोड़ जानलेवा हमला ब्लॉक परिसर में मची अफरा तफरी।
विकास खण्ड सकरन में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब दबंगों ने विजली केबिल से पंचायत सचिव के आवास पर रेवान के ग्राम प्रधान अवधराम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते हमलावर मौके से भाग निकले चीख पुकार सुनकर चंद कदमों की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने भागते हुए हमलावरों को धर दबोचा। हमलावरों को बिसवां कोतवाली ले जाया गया। ग्राम प्रधान अवधराम ने बताया मैं ब्लॉक को आज मंगलवार को आवश्यक कार्य हेतु आया था। ग्राम पंचयात सचिव के आवास पर बैठा था इसी बीच ग्राम पंचायत के ही निवासी बबलू यादव, अनूप यादव पुत्र बालक यादव और शहीद भट्ठ तीनों लोगों ने विजली की मोटी केविल से जानलेवा हमला कर दिया जिससे सर में काफी चोटें आयी हैं। चौकी प्रभारी सांडा अरुण उपाध्याय ने बताया हमलावर पुलिस की गिरप्त में हैं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment