Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, SSB और यूपी पुलिस ने 3 नेपाली तस्करों को दबोचा, ब्राउन शुगर बरामद!

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, SSB और यूपी पुलिस ने 3 नेपाली तस्करों को दबोचा, ब्राउन शुगर बरामद!



​संपूर्णनगर (खीरी) भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की बी कंपनी बसही और संपूर्णानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। ​जानकारी के अनुसार, सीमा स्तंभ संख्या 769/16 के पास भारतीय क्षेत्र में एसएसबी और थाना संपूर्णनगर की पुलिस संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। संयुक्त टीम ने उन्हें रोककर जब तलाशी ली, तो उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इस कार्रवाई में एसएसबी के एनडीपीएस डॉग "लॉरिश" ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​पकड़े गए तीनों तस्कर नेपाल के जिला कैलाली के निवासी हैं।

​प्रदीप चौकाल (पुत्र नर बहादुर चौकाल), ​विनोद पुन मंगर (पुत्र दिल बहादुर पुन मंगर), ​विमल चंद (पुत्र भगत बहादुर चंद) ग्राम गोदावरी, ​इस सफल अभियान का नेतृत्व एसएसबी की ओर से निरीक्षक रामकुमार यादव और पुलिस की ओर से उप निरीक्षक अनिल सिंह पंकज व किरण पाल सिंह ने किया। टीम में मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, टिंकू प्रजापति समेत कई अन्य जवान शामिल रहे।

​बरामद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु थाना संपूर्णनगर पुलिस को सौंप दिया है। सुरक्षा एजेंसियों की इस मुस्तैद कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी करने वाले तत्वों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी देश के भविष्य युवा पीढ़ी को बर्बाद करने  वालों को जाना पड़ेगा सलाखों के पीछे 

श्री न्यूज़ 24 आदित्य न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं