Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बड़े धूमधाम से हुआ होली का विसर्जन, शारदा नदी तट पर उमड़ा जनसैलाब

बड़े धूमधाम से हुआ होली का विसर्जन, शारदा नदी तट पर उमड़ा जनसैलाब!


श्री न्यूज़ 24 | सर्वेश मिश्रा | संपूर्ण नगर, खीरी

संपूर्ण नगर क्षेत्र में सदियों पुरानी परंपरा के तहत होली का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। गांव के मूल निवासियों द्वारा होलिका दहन के बाद पूरे 15 दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक पर्व का समापन अमावस्या के दिन शारदा नदी तट पर किया गया।

परंपरा के अनुसार, ग्रामीण नवरात्रि से पहले अमावस्या के दिन शारदा नदी पहुंचकर भजन-कीर्तन करते हुए मां शारदे की पूजा-अर्चना करते हैं और विधि-विधान से होलिका का विसर्जन करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बाटी-चोखा बनाकर मां को प्रसाद अर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने नाच-गाने के साथ इस पर्व का आनंद लिया और सामूहिक रूप से होली उत्सव का समापन किया।

इस अवसर पर होलिका पूजन करने वाले पुजारी राम भरोसे, वर्तमान प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर, शिवकुमार गुप्ता, मंटू भैया, रामनाथ सक्सेना, रूपराम राणा, पूर्व प्रधान संतोष राणा, अजीत, दिनेश मौर्य, रामनिवास मौर्य, लीलाधर, श्याम सुंदर, सर्वेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता, रामबरन कुशवाहा, सर्वेश मास्टर, वीरेंद्र मद्धेशिया, सुंदरलाल, रामकिशोर, अनिल विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं