Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रधानों ने विकासखंड के मुख्य गेट में जड़ा ताला खंड विकास अधिकारी के समझाने के बाद किया धरना समाप्त!

प्रधानों ने विकासखंड के मुख्य गेट में जड़ा ताला खंड विकास अधिकारी के समझाने के बाद किया धरना समाप्त!



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज 

विनय शुक्ला 


कमलापुर

विकासखंड कसमंडा में मनरेगा भुगतान को लेकर नाराज प्रधान संघ की ओर से एकाएक विकासखंड के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया गया।  प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष भार्गव की अध्यक्षता में लगभग दो दर्जन प्रधानों ने  विकासखंड के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अनशन पर बैठ गए। अध्यक्ष ने बताया कि मनरेगा का भुगतान प्राथमिकता के तौर पर मिस्त्री एवं तकनीकी सहायकों का भुगतान होना था। शेष भुगतान वित्तीय वर्ष के अनुसार होना चाहिए। जबकि तकनीकी सहायक एवं मिस्त्री का भुगतान नहीं किया गया। अन्य भुगतान किए जा रहे हैं। जो नियम विरुद्ध है। क्षेत्र भ्रमण से आए खंड विकास अधिकारी को विकासखंड परिसर में जाने से रोक लिया। भुगतान में हुई अनियमितता को लेकर एन आर पी बाबू पर आरोप लगाते हुए काफी देर तक सवाल जवाब भी हुआ। खंड विकास अधिकारी के काफी समझाने के बाद प्रधान राजी हुए मानक के विपरीत किए गए भुगतानों को निरस्त कराने  पर प्रधानों ने अपने अनशन को समाप्त किया । प्रधानों ने बताया यदि  24 घंटे के अंदर किया गया भुगतान वापस नहीं हुआ तो हम लोग पुनः अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं