Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्र में मीट दुकानों पर रोक लगाने की मांग

राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्र में मीट दुकानों पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज एसपी कार्यालय में एसपी को संबोधित कर एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन !



लखीमपुर में 09 दिवसीय नवरात्र पर्व को लेकर धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से विशेष व्यवस्थाओं की मांग की है। आज 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार समय करीब 10: 30 गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एडिशनल एसपी को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले नवरात्र पर्व के दौरान शहर के सभी मंदिरों में साफ-सफाई और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने शहर में संचालित मीट-मांस की दुकानों को इन नौ दिनों तक पूर्णतः बंद कराने की भी मांग उठाई।


इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के देव जुनेजा ने बताया कि नवरात्र हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।


उन्होंने कहा कि इस दौरान शहर का वातावरण पूर्णतः धार्मिक और स्वच्छ बना रहे, इसके लिए यह आवश्यक है कि मीट-मांस की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई जाए।


ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं