साली ने जीजा के घर पर किया हाथ साफ, लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार!
साली ने जीजा के घर पर किया हाथ साफ, लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार!
तिलोई,अमेठी। जनपद के तिलोई तहसील अंतर्गत थाना शिवरतनगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साली पर अपने ही जीजा के घर से लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम व पोस्ट पेड रा, थाना शिवरतनगंज, तहसील तिलोई, जनपद अमेठी निवासी बिनोद कुमार पुत्र रामफेर ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी साली कविता कुमारी (अविवाहित) पुत्री सुफिया बिंद, निवासी ग्राम सिसोड़ा , शीशउनारा, जिला कैमूर, बिहार कुछ समय से उनके घर पर रह रही थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि 4 मार्च को मौका पाकर कविता कुमारी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर अचानक फरार हो गई।
घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने थाना शिवरतनगंज में लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित के अनुसार मोबाइल कॉल डिटेल की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि कविता कुमारी का संपर्क पंकज सिंह नाम के युवक से था। आशंका जताई जा रही है कि वह उसी युवक के साथ घर से जेवरात और सामान लेकर फरार हुई है।पीड़ित बिनोद कुमार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर कविता कुमारी और पंकज सिंह की जल्द से जल्द तलाश की जाए तथा घर से ले जाए गए जेवरात और सामान को बरामद कराया जाए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment