Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने वितरित किए सहायक उपकरण, हजारों को मिला लाभ

दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने वितरित किए सहायक उपकरण, हजारों को मिला लाभ



अमेठी गौरीगंज में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ शिविर का समापन अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। शिविर के अंतिम दिवस पर अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरीलाल शर्मा अपनी धर्मपत्नी किरण बाला के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और दिव्यांग भाई-बहनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

इस अवसर पर लाभार्थियों को कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, ट्राइसाइकिल, बैसाखियाँ, छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) एवं कैलिपर्स जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सहज, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।यह विशाल शिविर शिवमहेश शैक्षिक संस्थान के तत्वाधान में सेवा, संवेदना और मानवीय करुणा के भाव के साथ आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वृद्धजनों ने पंजीकरण कराकर निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त किए। शिविर के दौरान चिकित्सा परामर्श एवं लाभार्थियों की आवश्यकतानुसार उपकरणों का चयन भी किया गया, जिससे उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, भोलानाथ त्रिपाठी, प्रवक्ता अनिल सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कमलाकर मिश्रा, अनुपम पांडेय एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में आयोजित यह शिविर जनसेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनसेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं