Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नाली विवाद में खूनी झड़प, कई घायल — कार्रवाई की मांग

 नाली विवाद में खूनी झड़प, कई घायल — कार्रवाई की मांग!


लखीमपुर खीरी, 17 अप्रैल 2026:

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना शारदा नगर क्षेत्र के ग्राम मोरादन नगर में नाली के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित मायाराम पुत्र चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि उनके सगे भाई ने नाली के विवाद को लेकर उन पर, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और हथौड़े से वार किए गए, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि हमले में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया, जबकि दूसरे के पेट पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर एक घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही, विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़ित ने 17 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

कोई टिप्पणी नहीं