ग्राम सभा वतिया में आयोजित हुआ रोज़ा इफ्तार, क्षेत्र के लोगों ने की शिरकत
ग्राम सभा वतिया में आयोजित हुआ रोज़ा इफ्तार, क्षेत्र के लोगों ने की शिरकत
तिलोई, अमेठी:
जिला अमेठी के तहसील तिलोई के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा वतिया में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के तमाम लोग और ग्रामवासी शामिल हुए।
रोज़ा इफ्तार के इस आयोजन में लोगों ने मिल-जुलकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा की और समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की बात कही।
रिपोर्ट:
मारूफ अहमद
यूपी रिपोर्टर

Post a Comment