Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

छात्रों की विदाई पर विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

छात्रों की विदाई पर विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।



प्रेम दीक्षित 


सांडा (सीतापुर)  पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडा में गुरुवार को कक्षा आठ के विद्यार्थियों की विदाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने अपनी भूमिका निभाई।

     कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में विभिन्न गीत, भाषण, डांस आदि सांस्कृतिक गतिविधियां सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया जिससे वातावरण भावुक हो गया।

     समारोह में उपस्थित एआरपी राजेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को सफलता का मलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल बनने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही उचित योजना बनाकर अनुशासित होकर कार्य करना आवश्यक है।

विद्यालय की इंचार्ज अस्मिता यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम, उचित मार्गदर्शन और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर चंद्र किरण तिवारी, रुचि वर्मा, प्रवीण कुमार, रश्मि त्रिपाठी, गोल्डी यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं