पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज का निरीक्षण !
पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज का निरीक्षण !
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी से बड़ी खबर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैरक, प्रशिक्षण मैदान, परेड ग्राउंड, आवासीय क्वार्टर, आर0टी0सी0 बैरक एवं मेस, पुलिस क्लब, कैण्टीन, अराजपत्रित अतिथ गृह, जिम्नेजियम हॉल, पुलिस म़ॉडर्न स्कूल आदि की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया एवं ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment