Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

अमेठी में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू



अमेठी

अमेठी जिले में खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार दोपहर मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग 10 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य खेतों को बचाया जा सका।जानकारी के अनुसार, घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित नगरी टंकी के पीछे सिवान क्षेत्र की है। दोपहर के समय अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वैकल्पिक साधनों से आग बुझाने में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते करीब 10 बीघा गेहूं की फसल उसकी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास के अन्य खेतों तक फैलने से रोका जा सका।आग से महेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, मेराज, जिलालाल वर्मा सहित कई किसानों की फसल प्रभावित हुई है।थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन किसानों की लगभग पांच बीघा फसल जलने की पुष्टि हुई है।

क्षेत्र में तेज हवा, भीषण गर्मी और बिजली के ढीले तारों के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसान अपनी तैयार फसल को बचाने के लिए चिंता में हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं