अमेठी में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले— गौरीगंज सीट इतनी ‘हॉट’ है कि जो बैठे हैं, जल जाएंगे
अमेठी में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले— गौरीगंज सीट इतनी ‘हॉट’ है कि जो बैठे हैं, जल जाएंगे
अमेठी
समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमेठी दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गौरीगंज विधानसभा सीट इतनी “हॉट” है कि जो वर्तमान में बैठे हैं, वे जल जाएंगे। उन्होंने यह बयान लखनऊ से सुलतानपुर जाते समय अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान दिया।अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है तथा सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
गौरीगंज पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment