Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्रों पर महंगी दवाएं बेचने का आरोप, वसूली के दावे भी सामने आए

अमेठी जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्रों पर महंगी दवाएं बेचने का आरोप, वसूली के दावे भी सामने आए



अमेठी

अमेठी जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर महंगी अंग्रेजी दवाएं बेचने और डॉक्टरों की मिलीभगत से मरीजों का शोषण किए जाने के आरोपों के बीच अब कुछ जन औषधि केंद्र संचालकों ने भी गंभीर दावे किए हैं। संचालकों का कहना है कि केंद्रों पर महंगी दवाएं बिकने के पीछे कथित वसूली का दबाव भी एक कारण है।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र पर पहले भी अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में सुधांशु तिवारी नामक युवक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया कि डॉक्टरों और जन औषधि केंद्र की मिलीभगत से गरीब मरीजों को महंगी अंग्रेजी दवाएं बेची जा रही हैं।पीड़ित के अनुसार, चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाएं लेने जब वह जन औषधि केंद्र पहुंचा तो उसे करीब 300 रुपये की दवाएं दी गईं, जिन पर केंद्र की मुहर तक नहीं लगी थी। शिकायतकर्ता ने मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इसी बीच कुछ जन औषधि केंद्र संचालकों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर दावा किया कि केंद्रों पर महंगी दवाएं बिकने के पीछे कथित मासिक वसूली भी एक कारण है। संचालकों का आरोप है कि उनसे प्रतिमाह तीन से पांच हजार रुपये तक की वसूली की जाती है।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अंशुमान सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं