नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत 30 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत 30 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
तिलोई,अमेठी। जनपद में चलाए जा रहे ‘‘नशा मुक्त अमेठी अभियान’’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शिवरतनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना शिवरतनगंज पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महन्त पुत्र दयपाल निवासी जेहटा उसरहा थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना शिवरतनगंज की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
अमेठी पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment