Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन बौद्धिया कलां के मजरा लोनियपुरवा में भीषण अग्निकांड: 43घर जलकर राख, एक दर्जन से अधिक पशु मरे, एक युवक का पैर टूटा

निघासन बौद्धिया कलां के मजरा लोनियपुरवा में भीषण अग्निकांड: 43घर जलकर राख, एक दर्जन से अधिक पशु मरे, एक युवक का पैर टूटा




श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


 

ग्राम पंचायत बौधिया कलां के मजरा लोनियन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान खाक


लखीमपुर खीरी/निघासन दिनांक 23/04/2026

तहसील निघासन के ग्राम पंचायत बौधिया कलां के मजरा लोनियन पुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और 43 घर जलकर राख हो गए। हादसे में एक दर्जन से अधिक मवेशी भी जिंदा जल गए, जबकि एक व्यक्ति का पैर टूट गया और कई लोग झुलस गए।


कैसे लगी आग  

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। अचानक लोनियन पुरवा मजरे में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से एक घर से दूसरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए।


किस-किस का हुआ नुकसान

आग में जिन लोगों के घर पूरी तरह जले हैं उनमें मुख्य रूप से:  

1. सरवन  

2. सतीश पुत्र डल्ला  

3. शिवप्यारी पत्नी डल्ला  

4. नन्दराम पुत्र परमेश्वर  

5. बहादुर पुत्र परमेश्वर  

6. अरबिंद पुत्र राम कुमार  

7. किशोर पुत्र रामकुमार  

8. प्रमोद पुत्र ऋषि राम आदि शामिल हैं।


इसके अलावा एक दर्जन से अधिक गाय, भैंस और बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गईं।


मौके पर पहुंचा प्रशासन 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही तहसीलदार दिव्यांशु शाही, कानूनगो लक्ष्मण यादव, लेखपाल शैलेंद्र सिंह, CHC अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार और थाना अध्यक्ष अनिल पंकज भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


घायल व्यक्ति को CHC निघासन में भर्ती कराया गया है। कई अन्य लोगों को हल्की-फुल्की झुलसने की चोटें आई हैं।


तहसीलदार का बयान

तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।


गांव में मचा कोहराम

आग से 43 परिवार बेघर हो गए हैं। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। गांव में राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक मदद की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं