Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में पत्रकार को जेल भेजने की धमकी, न्याय के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला

अमेठी में पत्रकार को जेल भेजने की धमकी, न्याय के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला!


अमेठी, उत्तर प्रदेश।

अमेठी जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र में एक पत्रकार को कथित रूप से जेल भेजने की धमकी दिए जाने का मामला अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच गया है। पीड़ित पत्रकार मारूफ अहमद ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर खुलेआम धमकी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर उन्हें जेल भिजवा दिया जाएगा।

पीड़ित के अनुसार, यह धमकी आमिर हुसैन नामक व्यक्ति ने दी और फोन पर यह भी कहा गया कि यह सब थाना प्रभारी के कहने पर किया जा रहा है। इस घटना से आहत पत्रकार ने जब थाना प्रभारी से शिकायत करने का प्रयास किया, तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें थाने से भगा दिया गया।

आरोप है कि बाद में दोबारा थाने बुलाकर भी उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया तथा गाली-गलौज की गई। इस पूरे मामले का ऑडियो साक्ष्य भी पीड़ित के पास मौजूद बताया जा रहा है।

न्याय की उम्मीद में पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन दो दिनों तक इंतजार करने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता से निराश होकर अब पीड़ित ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

यह मामला न केवल एक पत्रकार की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलेगा या मामला दबा दिया जाएगा।

रिपोर्ट: यूपी रिपोर्टर, मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं