Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, गेहूं खरीद अव्यवस्था और फसल नुकसान पर उठाई आवाज

अमेठी में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, गेहूं खरीद अव्यवस्था और फसल नुकसान पर उठाई आवाज



अमेठी

अमेठी में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गेहूं खरीद केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से फसल नुकसान के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूर्यभान तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से किसान कांग्रेस ने मांग की कि गेहूं खरीद केंद्रों पर फैली अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर किया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके। इसके साथ ही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग भी उठाई गई।जिलाध्यक्ष सूर्यभान तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से फसल नुकसान का सही आकलन कराने हेतु सर्वे कराने तथा पारदर्शी ढंग से राहत राशि वितरित करने की अपील की।

किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।इस दौरान किसान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं