Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नेशनल हाईवे पर अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की चेतावनी, 7 दिन में हटाएं कब्जा

नेशनल हाईवे पर अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की चेतावनी, 7 दिन में हटाएं कब्जा


निरीक्षण में सड़क भूमि व राइट ऑफ वे पर मिला अतिक्रमण, कार्रवाई की तैयारी


अमेठी। जनपद में नेशनल हाईवे रा.मा. सं.-931 पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि एवं राइट ऑफ वे पर अवैध कब्जों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क सीमा के भीतर अवैध निर्माण एवं कब्जा पाया गया, जिससे यातायात संचालन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 2002 की धारा 26(2) एवं नेशनल हाईवे एक्ट 1956 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सरकारी स्तर से कराई जाती है, तो उसका समस्त व्यय तथा उससे होने वाली क्षति की भरपाई संबंधित अतिक्रमणकर्ता से वसूल की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से हाईवे किनारे अवैध कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं