शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
Rep.by Harish Rastogi
लखीमपुर खीरी।शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजकों के अनुसार, इस परंपरा को निभाते हुए इस बार 25 वर्ष पूरे हो चुके है इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।
हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया।


Post a Comment