Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चालक की मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चालक की मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल



श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिला अमेठी के शुकुल बाजार से    बड़ी खबर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 60 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गाजीपुर की ओर केला लादकर जा रही डीसीएम को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल खलासी को तत्काल यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं