सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पथराव के आरोप में नौ गिरफ्तार
सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पथराव के आरोप में नौ गिरफ्तार
नरहरपुर में तनाव बरकरार, एहतियातन पीएसी तैनात
अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के दौरान हुए बवाल और पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीण सरकारी भूमि पर चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए।स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को नियंत्रित किया। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था, जबकि बाद में वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 19 नामजद एवं 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment