Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सागर, चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया उत्सव

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सागर, चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया उत्सव



इन्हौना, अमेठी

सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के सढ़िया ग्राम सभा स्थित पूरे भाऊदास गांव में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का दृश्य देखते ही बन रहा था। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा की अद्भुत छटा बिखरी रही। जैसे ही कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए, वहीं भक्तों ने नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की। पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया और ऐसा प्रतीत हुआ मानो अयोध्या नगरी का दिव्य दृश्य साकार हो उठा हो।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमंग सिंह चौहान (लखनऊ), घनश्याम सिंह, शिव वंश सिंह, बाबा बक्स सिंह, फूल सिंह, आशीष यादव, मोहित यादव, आशीर्वाद सिंह, मोहनलाल यादव, शुभम सिंह, मैकू महरा, चंद्र महारा एवं अंबर सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को भव्यता प्रदान की।

ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम लगातार भक्ति और एकता का संदेश दे रहा है, जहां हर वर्ग के लोग एकजुट होकर भगवान श्रीराम की कथा का आनंद ले रहे हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं