Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रत्नाकर मिश्र बने सहायक समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र मे खुशी की लहर

रत्नाकर मिश्र बने सहायक समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र मे खुशी की लहर 


महराजगंज जौनपुर 

क्षेत्र के पूरागंभीरशाह सलेमपुर गांव के निवासी रत्नाकर मिश्र पुत्र रमेश चंद्र मिश्र अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर हुआ है। रत्नाकर मिश्र के बड़े भाई प्रभाकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रयागराज तथा स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं एमसीए गलगोटिया ग्रेटर नोएडा से करने के बाद छोटा भाई तैयारी में लगा जहां उसे यह सफलता मिली इनके चयन की खबर से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।रत्नाकर मिश्रा की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

कोई टिप्पणी नहीं