प्रेमी की तलाश में दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती, शादी रुकवाने की लगाई गुहार
प्रेमी की तलाश में दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती, शादी रुकवाने की लगाई गुहार
अमेठी। प्रेम संबंध के मामले में दिल्ली से एक युवती अपने प्रेमी की तलाश में अमेठी पहुंच गई। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अब दूसरी शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोचवा गांव का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार युवती मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है और दिल्ली के एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात अमेठी निवासी युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ लंबे समय तक संबंध बनाए। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन युवक ने गर्भपात की दवा खिला दी।युवती का आरोप है कि युवक अब गांव लौटकर दूसरी शादी करने जा रहा है, जिसकी तारीख दो मई तय है। इसकी जानकारी मिलने पर वह अमेठी पहुंची और युवक के घर पर पहुंचकर शादी रुकवाने की मांग करने लगी।पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment