रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन जारी, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन जारी, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
112 पर शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, ग्रामीणों में आक्रोश
तिलोई,अमेठी।
मोहनगंज थाना क्षेत्र की अगोना ग्राम सभा के पूरे नायाब गांव में रात के अंधेरे में कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का सिपाही और कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से अवैध मिट्टी खनन का काम लगातार जारी है। रात के समय जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे आसपास के खेतों और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।स्थानीय निवासी ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर भी की गई, लेकिन शिकायत के बावजूद मौके पर न तो कोई पुलिस टीम पहुंची और न ही कोई कार्रवाई की गई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों की लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण सरकार की छवि खराब हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment