अमेठी के तिलोई में शिक्षक संघ पर मनमानी के आरोप, तहसील प्रभारी विजय कुमार वर्मा ने दिया इस्तीफा
अमेठी के तिलोई में शिक्षक संघ पर मनमानी के आरोप, तहसील प्रभारी विजय कुमार वर्मा ने दिया इस्तीफा
तिलोई ,अमेठी
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई में के भीतर चल रहे विवाद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील प्रभारी तिलोई एवं कंपोजिट विद्यालय सीजनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्मा ने अपने पद तथा संगठन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।विजय कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि विकासखंड तिलोई में आयोजित निर्वाचन अधिवेशन संस्था के संविधान एवं निर्धारित नियमों के विपरीत कराया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से पूर्व नियमानुसार सदस्य सूची का प्रकाशन नहीं किया गया और न ही सदस्यता शुल्क का कोई पारदर्शी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा मिलकर केवल निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी की गई तथा शिक्षकों से प्राप्त सदस्यता शुल्क और रसीदों के पैसों का मनमाने तरीके से उपयोग किया गया। इन गतिविधियों से आहत होकर उन्होंने तहसील प्रभारी पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।विजय कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि संगठन में सभी शिक्षकों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता तथा महिला शिक्षकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान एवं सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने संगठन में पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी का आरोप लगाया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अमेठी जनपद में संगठन के जिला संयुक्त मंत्री भी संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए त्यागपत्र दे चुके हैं। उन्होंने भी निर्वाचन प्रक्रिया और सदस्यता शुल्क के उपयोग को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।लगातार हो रहे इस्तीफों से अमेठी जनपद के शिक्षक संगठन में असंतोष और आंतरिक विवाद गहराते नजर आ रहे हैं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment