Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ ड्यूटी जाते समय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ ड्यूटी जाते समय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम



तिलोई,अमेठी

जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत पूरे जोरी मजरे पेड़रिया निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश वर्मा पुत्र नन्हे लोध मंगलवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान जनपद बाराबंकी में बारा टोल प्लाजा एवं रेलवे क्रॉसिंग के बीच उनका भीषण सड़क हादसा हो गया।हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं