मानसी सिंह ने मेहनत व लगन से हासिल किया डिप्टी जेलर का पद
मानसी सिंह ने मेहनत व लगन से हासिल किया डिप्टी जेलर का पद
पीसीएस परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता, तिलोई में हुआ भव्य स्वागत
तिलोई,अमेठी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित हुईं मानसी सिंह का तिलोई क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र बहादुर सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी के जिलाध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने ननिहाल सांगीपुर, तिलोई पहुंचने पर मानसी सिंह का जोरदार स्वागत किया।मानसी सिंह, प्राचार्य मान सिंह राठौर एवं प्रबंधक मनोरमा सिंह की पुत्री हैं। स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, उपहार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मानसी सिंह ने बताया कि बी.टेक. पूर्ण करने के बाद उन्होंने दिल्ली जाकर पीसीएस परीक्षा की तैयारी की और प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।उन्होंने अपने मामा राजेन्द्र बहादुर सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समय-समय पर उत्साहवर्धन कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर पूर्व उप बेसिक शिक्षा निदेशक, पूर्व प्राचार्यगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा मानसी सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment