गाजियाबाद में 'अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस' पर प्राणों की आहूति देने वाले वीर 'अग्निशमन कर्मियों' को श्रद्धांजलि दी गई
गाजियाबाद में 'अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस' पर प्राणों की आहूति देने वाले वीर 'अग्निशमन कर्मियों' को श्रद्धांजलि दी गई
दीपक कुमार त्यागी
जिला अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद में एक सप्ताह तक चलेगा अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह
गाजियाबाद। जिला अग्निशमन विभाग गाजियाबाद ने 14 अप्रैल को मनाया 'अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस'। यहां आपको बता दें कि 14 अप्रेल 1944 को मुम्बई स्थित बन्दरगाह पर घटित एक भीषण अग्निकाण्ड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने जान-माल की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी, उन दिवगंत वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये प्रतिवर्ष 14 अप्रैल के दिन को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और हर वर्ष उसी दिन से एक सप्ताह का अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
14 अप्रैल को फायर स्टेशन वैशाली पर स्मृति दिवस परेड का आयोजन कर दिवगंत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मौन धारण किया गया। तथा सभी अधिकारियों / कर्मियों एव सभ्रान्त व्यक्तियों को पिन फ्लैग लगाया गया। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन वाहनों की रैली का आयोजन किया गया। अग्निशमन वाहनों की रैली को केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट गाजियाबाद के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। यह रैली फायर स्टेशन वैशाली से प्रारम्भ होकर डाबर तिराहा, मोहननगर, मेरठ तिराहा, हापुड मोड, कचहरी एवं हापुड चुंगी, पुराना बस अडडा, संजयनगर एव राजनगर एक्सटेशन आदि क्षेत्रों से निकलते हुये प्रचार-प्रसार करते हुए जायेगी। इस अवसर फायर स्टेशन वैशाली परिसर मे ही अग्निशमन एवं रेस्क्यू कार्यों हेतु आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूल के छात्र /छात्राओं, होटल, हास्पिटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मियों द्वारा आधुनिक अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरणों को देखा व उनके बारे मे जानकारी प्राप्त की गई। अग्निशमन विभाग गाजियाबाद द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान 14 अप्रैल से एक सप्ताह तक लगातार बहुखण्डीय भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, होटल, एवं हास्पिटलों आदि भवनों मे मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी देते हुये जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा, साथ ही आग लगने पर कैसे सुरक्षित पलायन हेतु इवेक्यूएशन ड्रिल का आयोजन कर आग से बचाव की जानकारी प्रदान की जायेगी।
इस अवसर पर केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट गाजियाबाद, राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद, शेष नाथ यादव, अग्निशमन अधिकारी कोतवाली, मूलचन्द सिह, प्रभारी अधिकारी, फायर स्टेशन वैशाली, गगन कुमार, प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन साहिबाबाद, पत्रकार बन्धु स्कूल होटल एवं हास्पिटल अदि प्रतिष्ठानों से आये संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment