तिलोई में मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,अधिकारियों ने लिया जायजा
तिलोई में मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,अधिकारियों ने लिया जायजा
तिलोईअमेठी। जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलने वाले मकान गणना अभियान की शुरुआत गुरुवार से हो गई। अभियान के तहत ड्यूटी में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की निगरानी तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से तहसीलदार अभिषेक यादव ने भीषण गर्मी के बीच तिलोई कस्बे में डोर-टू-डोर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया।इस दौरान संबंधित प्रगणक, सुपरवाइजर, लेखपाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।वहीं अहोरवा भवानी क्षेत्र में जनगणना अभियान का शुभारंभ नायब तहसीलदार अमीषा यादव द्वारा किया गया। उनके साथ प्रचंड गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर मकान सूचीकरण कार्य संपादित किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी, लेखपाल वेद प्रकाश मिश्रा एवं सुपरवाइजर लाल चंद्र सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment