Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अनुदेशकों के सम्मान व बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 16 अनुदेशक सम्मानित।

अनुदेशकों के सम्मान व बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 16 अनुदेशक सम्मानित।



अमेठी। जनपद के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रविवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनुदेशकों को सम्मानित करते हुए सरकार की ओर से बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा एवं समाज निर्माण में अनुदेशकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं अनुदेशकों की भूमिका पर दिए गए संदेश को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौरीगंज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों का प्रतिनिधित्व करने वाले 16 अनुदेशकों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही बढ़े हुए मानदेय के रूप में प्रतीकात्मक तौर पर 17 हजार रुपये की चेक प्रदान की गई। सम्मानित अनुदेशकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और बच्चों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशकों के हितों एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने बच्चों में नैतिक शिक्षा एवं संस्कारों के विकास पर विशेष जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों को बढ़ा हुआ मानदेय प्रदान करना सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालयों में पूर्ण मनोयोग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए सभी शिक्षकों एवं अनुदेशकों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अनुदेशकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर डीसी प्रशिक्षण गोविंद शुक्ला, प्रवीण सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी, रामजी यादव, प्रमोद मौर्य सहित जनपद के विभिन्न अनुदेशक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं