कांग्रेस अध्यक्ष बृज मौर्या द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन
कांग्रेस अध्यक्ष बृज मौर्या द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन
श्री न्यूज़ 24/ अदिति न्यूज़
राजू सिंह
पलिया कलां
राष्ट्रीय महासचिव एआईसीसी प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय के प्रेरणा से पलिया विधान सभा के संम्पूर्ण नगर में प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस बृज मौर्या द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
बृज मौर्या ने कहा हमारे प्रदेश कांग्रेस के मुखिया पूर्व मंत्री प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय के अनुसार सामाजिक कार्य और जरूरत मन्द की मदद करना ही राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए ।
विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (नेत्र शिविर) का आयोजन कर 242 मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं दी गई।एवं 45 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन चिन्हित कर 6 मरीजों को आज ही ऑपरेशन के लिए भेजा गया एवं 125 लोगो को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया ।
संपूर्ण नगर ट्रक यूनियन, मोहम्मद गुलाम राशुल पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राजन यादव अध्यक्ष व्यापार मण्डल इस्तियाक खान व्यापार मण्डल महामंत्री कुलदीप बरार प्रतिष्ठित व्यापारी मंटु गुप्ता अशोक गुप्ता, डा० खान, डा ० पंकज सिंह प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस राम चंद्र प्रधान संदीप कुमार मनोज बाजपेई संजय मौर्य चेयरमैन अमन चिल्ड्रेन एकेडमी अवधेश मौर्या चरणजीत सिंह लाली निशा कन्नौजिया विमला कन्नौजिया रामबृक्ष रानू सिंह विशाल गोलू जी पवन सिद्धू पाल जी का विशेष सहयोग रहा ।

Post a Comment