Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी के मझगई पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के माल के साथ 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 लखीमपुर खीरी के मझगई पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के माल के साथ 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मझगई पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष मझगई के नेतृत्व में की गई।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. अजय उर्फ जंगली पुत्र रामू राठौर उर्फ रामिकशोर, निवासी दौलतापुर, थाना मझगई, जिला खीरीऔर 2. पवन पुत्र कंधई, निवासी जानकीनगर मजरा गंगाबेहड़, थाना मझगई, जिला खीरी के रूप में हुई है। दोनों थाना मझगई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत वांछित चल रहे थे। धारा 303(2) चोरी और 317(2) चोरी के माल को रखने से संबंधित है।


नाथ बाबा मंदिर के पास से दबोचे गए

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त नाथ बाबा मंदिर, बहद ग्राम दौलतापुर के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 02 अदद इंडियन मार्का नल और 01 अदद लोहे की पाइप* बरामद हुई, जो चोरी का माल बताया जा रहा है।


पवन का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त पवन पुत्र कंधई का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 446/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम=के तहत मुकदमा दर्ज है।


गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मझगई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहाँ से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।


गिरफ्तारी टीम

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्री गौरव सिंह, कांस्टेबल रवि गंगवार और कांस्टेबल हिमाशु गौतम की अहम भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं