सब पढ़ें-सब बढ़ें,यह हम सबकी जिम्मेदारी-धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष
सब पढ़ें-सब बढ़ें,यह हम सबकी जिम्मेदारी-धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष
तिलोई-अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना,स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत,शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन किया जाना है।इसी अभियान को सफल बनाने हेतु,शत-प्रतिशत नामांकन के लिए कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला,तिलोई-अमेठी के प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी ने विद्यालय की शिक्षिकाओं प्राची श्रीवास्तव एवं पल्लवी श्रीवास्तव के साथ,विद्यालय के सेवित गांव भेलाई कला में घर-घर जाकर,अभिभावकों से सम्पर्क किया,उन्हें विद्यालय व विभाग से मिलने वाली उपलब्धियों को बताकर बच्चों का नाम लिखाने हेतु प्रेरित किया।विद्यालय में नियमित उपस्थिति हेतु भी बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया,विद्यालय से शिक्षिकाओं की नियमित प्रतिदिन टोली बनाकर भेलाई खुर्द में शशि कुमारी सिंह एवं सुचित्रा सती,पूरे धरकार,पूरे राजा में रजिया बानो एवं सुचित्रा सती के द्वारा अभिभावक सम्पर्क करके बाल वाटिका में 6 एवं कक्षा-1 में लगभग-20 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

Post a Comment