Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी सिंगाही थाना के शीतलापुर जंगल में आबकारी का ऑपरेशन क्लीन' - कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त 20 लीटर शराब जब्त, 400 किलो लहन मौके पर बहाया, 1 तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी सिंगाही थाना के शीतलापुर जंगल में आबकारी का ऑपरेशन क्लीन' - कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त 20 लीटर शराब जब्त, 400 किलो लहन मौके पर बहाया, 1 तस्कर गिरफ्तार




श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 



आबकारी आयुक्त के आदेश पर निघासन टीम का बड़ा धावा, DM के निर्देश पर जारी रहेगा अभियान


लखीमपुर खीरी, 29 मई 2026 अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का हंटर चल गया। जिलाधिकारी के आदेश और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में निघासन आबकारी टीम ने सिंगाही थाना क्षेत्र के शीतलापुर के जंगल l में बड़ी दबिश दी।  


जंगल बना था 'अवैध शराब की फैक्ट्री'  

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 निघासन की टीम ने जंगल में चल रहे कच्ची शराब के अड्डों पर धावा बोला। छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही लगभग 400 किलोग्राम लहन और एक भट्टी मिली, जिसे टीम ने *मौके पर ही नष्ट कर दिया। नशे का जहर बनाने का सामान बहा दिया गया।  


एक गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश तेज 

कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।  


विभाग की दो टूक: कार्रवाई जारी रहेगी

आबकारी विभाग ने साफ किया है कि *जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की *दबिश आगे भी जारी रहेंगी जंगल हो या गांव, जहां भी अवैध भट्टी चलेगी, टीम पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं