Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी तहसील में 20 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले

अमेठी तहसील में 20 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले 



अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला शुक्ल बाजार अमेठी से श्री न्यूज़ 24 की बड़ी खबर

जिला अमेठी से बड़ी खबर राजस्व कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमेठी तहसील प्रशासन ने 20 लेखपालों के कार्यक्षेत्रों में व्यापक फेरबदल किया है। उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र द्वारा जारी आदेश के तहत कई लेखपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है।आदेश के अनुसार नवागंतुक लेखपाल कुलदीप शुक्ला को रामदैपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें कनकसिंहपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जनार्दन को दुर्गापुर एवं भदाव प्रशांत सिंह को कसारा, ठेंगहा और सहजीपुर तथा विकास त्रिपाठी को धौरहरा और बघौरा क्षेत्र में तैनात किया गया है।निधि श्रीवास्तव को अगहर एवं ककवा, पंकज गुप्ता को रतापुर और खौपुरबुजुर्ग, सुशील कुमार ओझा को रायपुर रामगंज एवं भेंवई तथा सौरभ यादव को अमयेमाफी और घुरहा क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। वहीं अरविंद सिंह को परसोइया, विक्रम कुमार को थौरा एवं पिंडोरिया तथा शारदा प्रसाद को कोहरा और महमूदपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त अजय कुमार गौतम को बसहूं एवं गैरिकपुर, उमेश यादव को पूरे मुहीबशाह और बड़गांव, जबकि सुधांशु श्रीवास्तव को परसांवां और धोएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित कुमार को छीड़ा, सोनारी, गुंगवाछ और भादर, कविता पांडेय को करौंदी तथा शिवी प्रकाश यादव को नरबहनपुर क्षेत्र में तैनात किया गया है।

मोहित कुमार को कुड़वा और घाटमपुर, लक्ष्मी सिंह को मनीरामपुर तथा रामपरवेश को नेवढ़िया और सहरी क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता तथा राजस्व कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से राजस्व एवं जनहित से जुड़े कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं