Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बीबीएयू सैटेलाइट सेंटर को मिली बड़ी सौगात, अब 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली

बीबीएयू सैटेलाइट सेंटर को मिली बड़ी सौगात, अब 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली


अमेठी

शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अमेठी स्थित सैटेलाइट सेंटर में गुरुवार को 33/0.4 केवी विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) का लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विधिवत उद्घाटन कर इस नई सुविधा को छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को समर्पित किया। इस सबस्टेशन के शुरू होने से अब परिसर में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।लंबे समय से विद्युत समस्या से जूझ रहे सैटेलाइट सेंटर के लिए यह उपलब्धि किसी बड़ी राहत से कम नहीं मानी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल और विद्युत विभाग के सहयोग से तैयार किए गए इस उपकेंद्र से अब छात्र-छात्राओं को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए गर्ल्स हॉस्टल की इंचार्ज डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि इस सबस्टेशन की स्थापना के लिए संस्थान लगभग एक दशक से प्रयासरत था। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. मित्तल के नेतृत्व में सैटेलाइट सेंटर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे यहां अध्ययनरत छात्राओं और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।इस अवसर पर कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सैटेलाइट सेंटर को आधुनिक और सुविधायुक्त शिक्षण परिसर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कई नई आधारभूत परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और परिसर की व्यवस्थाएं और मजबूत होंगी।

पिछले एक वर्ष में सैटेलाइट सेंटर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। इनमें 20 से अधिक लेक्चर हॉल एवं प्रशासनिक कार्यालयों का नवीनीकरण, 60 कंप्यूटर सिस्टम से सुसज्जित आधुनिक कंप्यूटर सेंटर की स्थापना, 62 छात्राओं की क्षमता वाले गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण तथा 125 सीटों वाले ऑडिटोरियम का नवीनीकरण प्रमुख हैं।

लोकार्पण के बाद कुलपति ने परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नव निर्मित लैब, क्लासरूम और गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रो. राज शरण शाही, डॉ. संदीप कुमार नायक, सहायक रजिस्ट्रार बृजेन्द्र कश्यप सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं