Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शाहमऊ पीएचसी परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

शाहमऊ पीएचसी परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा


भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

तिलोई (अमेठी)

अमेठी जनपद के तिलोई ब्लॉक अंतर्गत शाहमऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर  गुरुवार को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और भक्तिभाव से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा शाहमऊ हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मां अष्टभुजा मंदिर, पूरे मालिन स्थित शिव मंदिर, कूरा हनुमान मंदिर तथा बाबा बरखंडेश्वर धाम पूरे दलगंजन होते हुए पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ परिसर में संपन्न हुई। मार्ग भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। आयोजन के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह जलपान एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

शाहमऊ में भावी प्रधान अंकित जायसवाल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और जलपान की विशेष व्यवस्था कराई गई। वहीं पूरे मालिन में रामदयाल यादव एवं उनके सहयोगियों ने राहगीरों और भक्तों को शरबत एवं जलपान वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं