साइकिल से विद्यालय पहुंचे,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,प्रा०शि०संघ धीरेन्द्र प्रताप सिंह
साइकिल से विद्यालय पहुंचे,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,प्रा०शि०संघ धीरेन्द्र प्रताप सिंह
तिलोई-अमेठी।यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं सूबे के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राष्ट्र हित में प्रेट्रोलियम ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किये आह्वान का असर शिक्षकों में भी दिखने लगा है।मंगलवार को प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह कार्यरत कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला,तिलोई-अमेठी ,साइकिल से पहुंचे।धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रात: 7:00 बजे गांव सांगीपुर,घर से विद्यालय के लिए साइकिल से 5 किमी० चलकर 7:30 बजे विद्यालय पहुंचे।गांव के अभिभावक एवं विद्यालय परिवार ने धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्र हित व पर्यावरण संरक्षण में दिये गये सहयोग व मिसाल की सराहना व प्रशंसा किया।जिलाध्यक्ष ने सभी क्षेत्र वासियों व शिक्षकों से राष्ट्र हित के नेक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने हेतु प्रेरित किया।विद्यालय की शिक्षिकाओं रजिया बानो,शशि कुमारी सिंह,प्राची श्रीवास्तव,सरिता सिंह,पल्लवी श्रीवास्तव,सुचित्रा सती एवं अनुचर-प्रभावती ने प्रधानाध्याक धीरेन्द्र प्रताप सिंह को इस नेक कार्य के लिए पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

Post a Comment